किच्छा - सड़क पर सिलेंडर रख कर सरकार का पुतला फूंका
किच्छा - सड़क पर सिलेंडर रख कर सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेसियों ने सड़क पर सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू गैस के दामो में वृद्धि करके लोगो की जेब पर बोझ डाला है। शुक्रवार को सैकड़ो कांग्रेसी महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए। उन्होंने घरेलू गैस के दाम बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने बताया कि सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों को बढ़ा कर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है।